The following link enables candidates to view their post-objection redressal response sheets: https://cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml/1258/96897/login.html उपर्युक्त लिंक 27-10-2026 (दोपहर 01:00 बजे) से 02-11-2026 (दोपहर 01:00 बजे) तक, यानी कुल पाँच (05) दिनों के लिए सक्रिय रहेगा। छात्र 21 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 के बीच ISTRAC में जनवरी 2027 से मई 2027 की अवधि के लिए इंटर्नशिप या प्रोजेक्ट वर्क के लिए आवेदन कर सकते हैं। दिशा-निर्देश देखने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें। https://www.istrac.gov.in/files/ISTRAC_Internship_Guidelines_2026.pdf
इस्‍ट्रैक

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में, इसरो दूरमिति, अनुवर्तन तथा आदेश संचारजाल (इस्‍ट्रैक) इसरो के निम्‍न भू-कक्षा और अंतरग्रहीय अंतरिक्ष मिशनों, भारतीय क्षेत्रीय नौवहन मिशन तथा प्रमोचक रॉकेट मिशनों के लिए भू-खण्‍ड सहायता प्रदान करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है । इसके अतिरिक्‍त, यह मौसम राडारों का डिजाइन व विकास करता है और खोज एवं बचाव सुविधा प्रदान करता है ।


हमारे बारे में

इस्‍ट्रैक ने अन्‍य सुविधाओं के साथ पूरे विश्‍व में रॉकेट नियंत्रण केन्‍द्र, टी टी सी भू-केन्‍द्र नेटवर्क, गहन अंतरिक्ष नेटवर्क, एक तरफा रेन्जिंग केन्‍द्र, दो-तरफा सी डी एम ए रेजिंग केन्‍द्र व एक यथार्थ कालन सुविधा के साथ नौवहन मिशनों के लिए भू-खण्‍ड, अंतरिक्ष विज्ञान ऑकडा केन्‍द्रों की स्‍थापना की है । इसके अतिरिक्‍त, इस्‍ट्रैक बहु आवृत्तियों में मौसम राडारों का डिजाइन व विकास, खोज एवं बचाव प्रचालन तथा उपग्रह संचार नेटवर्क के लिए हब सेवाओं सहित कई गतिविधियों का आयोजन करता है । इस्‍ट्रैक अन्‍य अंतरिक्ष एजेन्सियों के मिशनों के लिए भी टी टी सी सहायता प्रदान करता है । ...अधिक जानकारी

गुणवत्‍ता नीति

भू एवं अंतरिक्ष खण्ड के प्रबंधन में सतत सुधार हेतु प्रयास करना एवं त्रुटि रहित प्रचालन सुनिश्चित करना ।

हमारे निदेशक

श्री राघवेंद्र एम आर , इसरो दूरमिति, अनुवर्तन तथा आदेश संचारजाल के नौवां निदेशक हैं । ...अधिक जानकारी